बरेली-नयागांव मार्ग पर मरम्मत के दौरान गिरा! 4 लोग घायल

रायसेन कलेक्टर, एसपी ने क्षतिग्रस्त पुल स्थल का किया निरीक्षण!

रिपोर्ट हरनाम सिंह ठाकुर रायसेन

ओबैदुल्लागंज।रायसेन जिले के बरेली के समीप नयागांव में बरेली-पिपरिया मार्ग के किमी 4/10 पर स्थित पुल के गिरने से घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में बरेली में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा बरेली सिविल अस्पताल पहुंचे तथा घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टर्स से भी घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।

इस पुल का निर्माण वर्ष 1980 में लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था तथा मार्ग वर्ष 2010 से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संधारण में है। एडीबी योजना अंतर्गत तैयार किए गए RAMS सॉफ्ट्वेयर के अनुसार पुल के सर्वे में विभिन्न अवयव यथा स्लैब के रीनफोरसमेंट में जंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट में कचरा, प्रोटेक्शन वर्क खराब होना पाया गया था। इस ऑब्जर्वेशन के आधार पर पुल के मरम्मत एवं पुननिर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पुल के संधारण के लिए 98 लाख रू की स्वीकृति 29 मई 2025 को प्रदान की गई थी। दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को पुल की मरम्मत के दौरान बरेली साईड का एक स्पान गिर गया, जिसमें दो मोटरसाईकल पर सवार चार युवक गिर गए। जिनका उपचार बरेली सिविल अस्पताल में चल रहा है।

मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में समिति गठित

पुल के संधारण का दायित्व संबंधित फील्ड स्टॉक का है, अतः प्रबंधक श्री एए खान को निलंबित किया गया है। वर्तमान एवं तत्कालीन संभागीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही मुख्य अभियंता श्री गोपाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जो सात दिवस में जांच रिपोर्ट पेश करेगी, तदानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में यातायात ग्राम नयागांव में स्थित पुरानी पुलिया के माध्यम से चलाया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल के बगल में पाईप डायवर्जन बनाया जा रहा है।

#Source हरनाम सिंह ठाकुर रायसेन

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!