स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल तथा विधायक पटवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सांदीपनि स्कूल औबेदुल्लागंज का किया भ्रमण

रायसेन, 07 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा औबेदुल्लागंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल तथा विधायक श्री पटवा ने कम वजन वाले बच्चों को पोषण आहार किट भी वितरित की। इस दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा भी साथ रहे। सीएचएचओ तथा बीएमओ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया।

इसी के साथ ओबैदुल्लागंज शासकीय सांदीपनि स्कूल का भ्रमण किया गया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अध्यापन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। इस दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा भी साथ रहे।

WhatsApp Image at AM ()
ओबैदुल्लागंज शासकीय सांदीपनि स्कूल का भ्रमण
WhatsApp Image at AM

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!