भीमबेटका भ्रमण पर डेलीगेट्स का अवलोकन
रायसेन, 09 आगत 2026
ब्रिक्स देशों से आए डेलीगेट्स के दल ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका शैलाश्रयों का भ्रमण किया. यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल भीमबेटका पहुंचकर विदेशी प्रतिनिधियों ने यहां मौजूद हजारों वर्ष पुरानी शैलचित्र कला, प्राकृतिक शैलाश्रयों और प्राचीन मानव सभ्यता के प्रमाणों को करीब से देखा. इसके साथ भ्रमण के दौरान डेलीगेट्स को भीमबेटका के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी दी गई.
इसके बाद भ्रमण के दौरान डेलीगेट्स को भीमबेटका के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने विभिन्न शैलाश्रयों में बने प्राचीन चित्रों का अवलोकन किया, जिनमें तत्कालीन मानव जीवन, शिकार, पशु-पक्षियों तथा सामाजिक गतिविधियों को चित्रित किया गया है. इसके अलावा इन शैलचित्रों की कलात्मकता और हजारों वर्षों से संरक्षित विरासत ने विदेशी प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आकर्षित किया. यहां संरक्षित शैलचित्र उस दौर के मानव की कल्पनाशीलता, कला और प्रकृति के साथ उसके संबंध को दर्शाते हैं. इस दौरान अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.


