मंडीदीप। ऐतिहासिक नगरी भोजपुर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में सावन मास के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। पूरे सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भोजपुर विधानसभा करणी सेना परिवार के मीडिया प्रमुख सचिन राजपूत ने बताया कि सावन मास के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन पर करणी सेना परिवार द्वारा औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा थाना प्रभारी भारत सिंह नूरगंज थाना प्रभारी संजय यादव तथा भोजपुर मंदिर के महंत पवन गिरी भोजपुर चौकी प्रभारी राजू यादव सहित पुलिस कर्मियों मंदिर कर्मचारी को उत्कृष्ट व्यवस्था एवं समर्पण के लिए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर करणी सेना परिवार के भोपाल महानगर अध्यक्ष कृष्ण सिंह बुंदेला रायसेन जिला सह सचिव करन राजपूत सम्राट अंकित कुशवाहा राज प्रताप सिंह अनुराग राजपूत क्षितिज राजपूत मंडीदीप नगर अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत पप्पू राजपूत चंदन राजपूत हुजूर विधानसभा औबेदुल्लागंज नगर अध्यक्ष कमलेश राजपूत गौहरगंज नगर अध्यक्ष गंभीर राजपूत रोहित राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पुलिस बल की मुस्तैदी, सतर्कता और लगातार किए गए प्रयासों के कारण सावन मास के दौरान इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।