ओबेदुल्लागंज। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रेम गंगा परिसर, महावीर कॉलोनी में जयप्रकाश शर्मा मित्र मंडल द्वारा भोपाल के प्रतिष्ठित अपोलो सेज हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपोलो सेज हॉस्पिटल के डॉ. आर.के. चौधरी द्वारा लगभग 210 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं नर्सिंग स्टाफ से ब्रदर हर्षवर्धन द्वारा मरीजों का बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच की गई।अपोलो सेज हॉस्पिटल के पी.आर.ओ. निशांत, उत्कर्ष एव अब्दुल हादी द्वारा शिविर में आए मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया।शिविर में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। आयोजन के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
जयप्रकाश शर्मा मित्र मंडल द्वारा अपोलो सेज हॉस्पिटल की पूरी टीम एवं शिविर में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।




