पितरों के प्रति श्रद्धा और अच्छे कर्म ही इस अवधि का मूल भाव!
ओबैदुल्लागंज। पितृपक्ष के अवसर पर पूर्वजों की स्मृति में मानव सेवा का संदेश देते हुए मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई एवं एक्सेल कंप्यूटर सेंटर औबेदुल्लागंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भोजन एवं फल वितरित किए गए, वहीं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए।*पितृ स्मरण के साथ मानव सेवा का संदेश, पत्रकारों ने किया भोजन व फल वितरण*श्रमजीवी पत्रकार संघ के रायसेन जिला उपाध्यक्ष हरनाम सिंह (मुन्ना) ठाकुर एवं एक्सेल कंप्यूटर संस्था के संचालक एवं पत्रकार अजय मालवीय ने बताया कि पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति को समर्पित यह सेवा कार्यक्रम रविवार, 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त, घुमक्कड़ जाति के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन एवं फल वितरित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौराहा के समीप स्थित छात्रावासों से की गई। इसके बाद दशहरा मैदान बाजार के आसपास स्थित अन्य छात्रावासों में भी भोजन वितरण किया गया। वहीं एक्सेल कंप्यूटर संस्था की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के हरनाम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल साहू, पत्रकार अजय मालवीय, पत्रकार प्रीतम राजपूत, पत्रकार मोहन योगी सहित पत्रकार बंधु, बहादुर, देवांश, अमित, सुदीप, वरिष्ठजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।आयोजकों ने कहा कि पितरों की स्मृति में किया गया अन्नदान और जरूरतमंदों की सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी जिसमें पितरों के प्रति श्रद्धा और अच्छे कर्म ही इस अवधि का मूल भाव है। अपनी क्षमता के अनुसार सेवा करने का प्रतीक है। इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

