विधायक डॉ चौधरी ने रायसेन में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का किया शुभारंभ! 07 विकासखण्डों के 600 खिलाड़ियो ने की सहभागिता!

विधायक डॉ चौधरी ने रायसेन में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का किया शुभारंभ

रायसेन, 20 जनवरी 2026
रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन द्वारा दीप प्रज्वलन कर जिला स्तरीय खेलों एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच देने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, खिलाड़ी और खेल मैदानों के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, टेबल टेनिस, शतरंज, रस्साकस्सी, व्हालीबॉल, क्रिकेट, योगासन, बास्केटबॉल एवं पिट्टू में 07 विकासखण्डों से लगभग 600 खिलाड़ियो ने सहभागिता की।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यही खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि विगत वर्षो में रायसेन जिले में खेलों की अच्छी खेल सुविधाएं विकसित की गई है तथा पूरे जिले में और भी खेल अधोसंरचनाएं विकसित की जाएगी ।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने भी संबोधित किया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम आयोजन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर राकेश शर्मा, अधिकारीगण, खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

बालिका वर्ग विजेता एथलेटिक्स

  1. प्रथम – 100 मी जसस्टिन (औबदुल्लागंज)
  2. द्वितीय – 100 मी प्रेरणा लावरिया (सॉची)
    1- प्रथम 200 मी नियति लावरिया (सॉची)
    2- द्वितीय 200 मी अनविका नागर (औबेदुल्लागंज)
    1- प्रथम 400 मी राशि लावरिया (सॉची)
    2- द्वितीय 400 मी अनुराधा आदिवासी (सिलवानी)
    1- प्रथम 800 मी कनक लाविरया (सॉची )
    2- द्वितीय 800 मी ओजस्विनी कुशवाहा (सिलवानी)
    1- प्रथम 1500 मी निधि लावरिया (सॉची)
    2- द्वितीय 1500 मी आयुशी राजपूत (औबेदुल्लागंज)
    1- 3000 मी प्रथम कनक लावरिया (सॉची)
    1- प्रथम शोर्टपुट बालिका जस्टिन (औबेदुल्लागंज)
    2- द्वितीय शोर्टपुट बालिका तनिषा (सिलवानी )
    1- प्रथम भाला फेंक रागिनी लोधी (गैरतगंज)
    1- हाईजम्प प्रथम निशा गुप्ता (बैगमगंज)
    2- हाईजम्प द्वितीय दीपाली आदिवासी (सिलवानी)
    1- प्रथम डिक्सस थ्रो प्रथम पूजा ठाकुर (बैगमगंज)
    2- द्वितीय डिक्सस थ्रो नीलाकक्षी चौकसे(ओबेदुल्लागंज
    1- लोग जम्प प्रथम मानवीय नागर (औबेदुलागंज)
    2- लोग जम्प द्वितीय रागिनी लावरिया (सॉची)
    1- बालिका रिले प्रथम अन्विका नागर, नीलाक्षी चौकसे, अदिती मालवीय, मानवी नागर

बालक वर्ग एथलेटिक्स विजेता

  1. प्रथम – 100 मी आलोक धाकड़ (गैरतगंज)
  2. द्वितीय महेन्द्र गौर 100 मी (औबेदुल्लागंज)
    1- प्रथम 200 मी शरद लावरिया (सॉची )
    2- द्वितीय 200 मी अभय आदिवासी (बैगमगंज)
    1- प्रथम 400 मी विकिल लावरिया (सॉची)
    2- द्वितीय 400 मी आजाद राजपूत (बाड़ी
    1- प्रथम 800 मी सत्यम राजपूत (उदयपुरा)
    2- नैतिक नायक 800 मी (बैगमगंज)
    1- प्रथम 1500 मी विकिल लावरिया (सॉची)
    2- द्वितीय निशांत राजूपत बाड़ी 1500 मी
    1- प्रथम सूर्या लावरिया सॉची 3000 मी
    1- बालक शोर्टपुट अंशुल राजपूत औबेदुलागंज
    2- बालक शोर्टपुट भास्कर दुबे (बैगमगंज)
    1- भाला फेंक प्रथम रोशन धाकड़ (गैरतगंज)
    2- भाला फेंक द्वितीय फैजान खॉन (सॉची)
    1- हाईजम्प प्रथम वंश चौहान (औबेदुल्लागंज)
    2- आजाद राजपूत द्वितीय (बाड़ी )
    1- प्रथम डिक्सस थ्रो आदित्य सिंह (औबेदुल्लागंज)
    2- द्वितीय डिक्सस थ्रो ब्रम्हजीत (गैरतगंज)
    1- प्रथम लोग जम्प निखिल बरकरे (सॉची)
    2- वंश चौहन द्वितीय लोगजम्प औबेदुल्लागंज
    1- बालक रिले प्रथम महेन्द्र गौड, वंश चौहान अर्जुन लोधी, मीत सेठी औबेदुल्लागंज

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!