एकता-अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
औबेदुल्लागंज नगर एवं ब्लाक क्षेत्र के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों एवं शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतो मे 26 जनवरी को 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय झंडा लहराया गया और तहसील एवं एसडीएम कार्यालय गोहरगंज में एसडीएम चन्द्रशेखर श्रीवास्तव नें एवं उप तहसील कार्यालय ओबेदुल्लागंज एवं कृषि मंडी में प्रशासक अपर तहसीलदार नीलेश सरवटे ने झंडा फहराया, जनपद पंचायत में अध्यक्ष प्रीती चोकसे, नगर पालिका में अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सोनू चोकसे, पुलिस थाना प्रांगण में टी आई भारत सिंह, छात्रावास मे अधीक्षक हरप्रसाद गोलंदाज ने झंडा फहराया वहीं अम्बेडकर चौराहे पर संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर जी का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया।
नगर परिषद प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद प्रांगण में हुआ भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें नगर के सभी गणमान्य नागरिक, नगरवासी एवं नगर परिषद के पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोनू चौकसे की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के पश्चात बिध्या की देवी मां सरस्वती जी का पूजन हुआ। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति के गीतों की गुंजन से नगर औबेदुल्लागंज में परेड एवं रैली का आयोजन के साथ ध्वजारोहण किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। युवा छात्र छात्राओं में देश भक्ति का जुनून देखते भी बनता है। नगर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगरवासी शामिल रहें।
एकता-अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति के गीतों ने वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। अखंड भारत में गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर नगरवासियों ने संविधान की गरिमा और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण
छात्राओं के द्वारा बहुत ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं खेल प्रतियोगिता में विजयी हुए समस्त छात्र- छात्राओं को पुरस्कार, ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, स्टेट लेवल से खेले हुए सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी स्कूलों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी गई, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में भी विशेष पुरस्कार दिये गये, जिसमे प्रथम पुरूस्कार चाणक्य पब्लिक स्कूल एवं द्वितीय पुरूस्कार दो शालाओं को दिए गए संस्कार द फाउंडेशन एवं ब्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं तृतीय पुरस्कार ग्लोबल स्कूल को दिया गया। इस गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा समस्त नगर वासियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन अध्यक्ष महोदया द्वारा किया गया, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता बागीश अग्रवाल, एवं समस्त वार्ड के पार्षदगण सहित,मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सोनू चौकसे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह बिल्ले, नगर परिषद औबेदुल्लागंज की सीएमओ सुश्री किरण राहगंडाले, उपयंत्री मुकेश जैन, एवं नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी गण समस्त पत्रकार बन्धु व स्कूल शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण चौहान, बीआरसी सतीश कुशवाहा, सह नोडल अधिकारी हमीरसिंह मोहानिया एवं परबचंद चौरे, बलराम नागर, खेल टीचर इक़वाल ख़ान, मेसराम, एवं समस्त स्कूलों के संचालक, शिक्षक उपस्थित रहै।
सागर मैन्युफैक्चरर्स ने छात्र छात्राओं को बेग एवं बॉटल वितरित किए
ओबेदुल्लागंज में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) गतिविधियों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास के कार्यरत है इसके तहत गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तामोट क्षेत्र के नवीनीकरण किए गए गवर्नमेंट स्कूल का लोकाअर्पण एवं छात्र छात्राओं को स्कूल बैग और पानी की बॉटल का वितरण किया।







