ओबेदुल्लागंज। भोजपुर प्रेस क्लब औबेदुल्लागंज का गठन किया गया सभी पत्रकार बंधुओं की सर्व सम्मति से प्रीतम राजपूत अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए! औबेदुल्लागंज के पत्रकारों के लिए एक नई पहल के तहत “भोजपुर प्रेस क्लब औबेदुल्लागंज” के इस नए संगठन का भव्य शुभारंभ विंध्याचल रिट्रीट में आयोजित एक बैठक के माध्यम से हुआ, जिसमें क्षेत्र के प्रिंट पत्रकारिता, इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता, डिजिटल पत्रकारिता के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों ने सहभागिता की।
*पत्रकारिता में सकारात्मक बदलाव जरूरी*
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार राम गोपाल साहू, राजीव जैन, सत्येंद्र पांडे ने बेहतर पत्रकारिता के लिए खोजी पत्रकारिता के साथ डेटा का विश्लेषण, तथ्यात्मक, और सोशल मीडिया का उपयोग कर अपने काम को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर साझा करना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में मोहन योगी, प्रीतम राजपूत, अजय मालवीय, सुरेश केवट, राजेश सैनी, सचिन श्रीवास्तव, बिजी लवानिया ने पत्रकारिता की रीति नीति निर्धारित कर समाज में निष्पक्ष, निडर, जनहित मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद संगठन के नीति-नियम, कार्यशैली और उद्देश्यों की रूपरेखा तय की गई। इसी के मद्देनज़र इस नए संगठन का गठन किया गया, जो भविष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और मजबूत उपस्थितिहै दर्ज कराने का लक्ष्य रखता है।
*भोजपुर प्रेस क्लब औबेदुल्लागंज के पत्रकार एक मंच पर*
जनहित के मुद्दों में सकारात्मक खबर, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, संचार कौशल, सटीकता के साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल पत्रकारिता में ख़बरों की प्राथमिकता को महत्व देने का संकल्प के साथ एकजुट होकर भोजपुर प्रेस क्लब औबेदुल्लागंज के पदाधिकारी नियुक्त किए इसमें
संरक्षक (वरिष्ठ मार्गदर्शक): रामगोपाल साहू, संरक्षक: राजीव जैन, सत्येंद्र पांडे, अध्यक्ष: प्रीतम राजपूत, उपाध्यक्ष: सुरेश केवट, राजेश सैनी, महासचिव: सचिन श्रीवास्तव, सचिव: मोहन योगी, सह सचिव: राम कुमार दुबे, हरनाम सिंह ठाकुर, विजी लवानिया, और कोषाध्यक्ष: अजय मालवीय, मीडिया प्रभारी: ऋषभ यादव, सह मीडिया प्रभारी: वैभव जैन बैठक में उपस्थित होकर सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आने वाले समय में “भोजपुर प्रेस क्लब औबेदुल्लागंज” की सक्रिय भूमिका क्षेत्रीय पत्रकारिता में नई ऊर्जा का संचार करेगी।





