प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित!
ओबैदुल्लागंज
डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते महत्व को देखते हुए एक्सेल कंप्यूटर सेंटर ओबैदुल्लागंज में गुरुवार को AI विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक AI तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अजय मालवीय ने विद्यार्थियों को ChatGPT, Google Gemini, Google Flow, विभिन्न AI वेबसाइट्स, AI Automation तथा AI की सहायता से ऑटोमेटेड बिजनेस शुरू करने और उसे सफलतापूर्वक संचालित करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने AI के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्ध नई संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में अजय मालवीय ने कहा कि आने वाले समय में केवल AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इमोशनल इंटेलिजेंस (EI) के साथ AI का संतुलित, नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग सीखना भी आवश्यक होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को सीखने के साथ-साथ अपनी रचनात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को भी विकसित करने का आह्वान किया। ChatGPT, Google Gemini, Google Flow, विभिन्न AI वेबसाइट्स, AI Automation AI के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्ध नई संभावनाओं को खोजना एवं भविष्य निर्माण पर चर्चा की !
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने AI से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान व्यावहारिक उदाहरणों एवं लाइव डेमो के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना तथा उन्हें भविष्य की डिजिटल चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना था।
सम्मानित विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को एक्सेल कंप्यूटर सेंटर की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार हरनाम सिह ठाकुर, अजय मालवीय, एवं संस्था के स्टाफ के साथ सम्मानित विद्यार्थियों में प्रिया यादव, देवांश ठाकुर, अदिति, गोरा, शुभ नागर, वैष्णवी यादव, अंशिका यादव एवं आरती शामिल रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम की सराहना की।




