रायसेन, 12 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश , जिला रायसेन के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखण्डों में तिरंगा यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” केd संदेश के साथ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ किया गया। 12 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस यात्रा के प्रथम दिवस सभी विकासखण्ड में सेक्टरवार कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रमों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा एवं रैलियां निकाली गईं, जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, नवांकुर संस्थाओं एवं नवांकुर सखियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं हरियाली यात्रा की विस्तृत जानकारी साँची के वनगंवा सेक्टर के नयापुरा गांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा उपस्थित नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों का विधिवत पूजन कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं एवं नवांकुर सखियों द्वारा सावन माह के पारंपरिक एवं धार्मिक गीतों का गायन करते हुए पौधों के साथ हरियाली शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने “एक पेड़ माँ के नाम” के भाव के साथ पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा हरित ग्राम निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं, नवांकुर सखियां, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जिला समन्वयक प्रिया चौधरी एवं समस्त विकासखण्डों के विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।
