पॉजिटिव खबरें! रिपोर्ट अजय मालवीय
छात्रावास में अनुशासन और स्नेह के साथ पढ़ाई करती बालिकाएं!
ओबेदुल्लागंज 15 अगस्त के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास औबेदुल्लागंज में हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं ने गीत, संगीत, नृत्य, भाषण, देश भक्ति कहानियों, देशभक्त जीवनियों पर अपनी प्रतिभाओं का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रावास अधीक्षिका द्वारा दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद बालिकाओं ने “वंदे मातरम” और “सारे जहां से अच्छा” पर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अधीक्षिका ने कहा कि “हमारे छात्रावास की विशेषता यहां का अनुशासन और आपसी स्नेह है। यहां रहने वाली सभी बालिकाएं नियमों का पालन करते हुए एक परिवार की तरह रहती हैं और मन लगाकर अध्ययन करती हैं। समय पर उठना, प्रार्थना, पढ़ाई और साफ-सफाई के नियमों का सभी पालन करती हैं।” छात्रावास में 100 छात्राएँ अनुशासन में एक परिवार की तरह रहती है। शासन की योजना शिक्षा विभाग के सहयोग एवं निर्देशन से यहाँ वंचित ग्रामीण परिवार की बालिका को घर की तरह माहौल मिलता है इसमें धर की तरह खाना, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ डिजिटल बोर्ड, प्रतिभाओं को निखारने कौशल उन्नयन, मनोरंजन एवं चिकित्सा की सभी सुविधाएं दी जाती है। *नियम और संस्कार ही हमारी पहचान*छात्रावास में रहने वाली छात्राओं पूर्णिमा, राधिका, तनुश्री, ने कहा कि “यहां हमें घर जैसा माहौल मिलता है। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना और छोटों से स्नेह रखना हमें यहीं सिखाया जाता है। इसी अनुशासन की वजह से हम पढ़ाई में भी अच्छा कर पा रही हैं।”कार्यक्रम में सभी बालिकाओं को मिठाई एवं विशेष सहभोज वितरित की गई। इस दौरान छात्रावास के समस्त स्टाफ मनीषा मालवीय, तरुणा पाल, भागवती राजपूत, गायत्री लोधी, हर्षा रावत, हर्षिता सोलंकी, दीक्षा परमार, अनीता श्रीवास्तव, राधा मेहरा, गंगा, कोमल पाल, ममता सक्सेना, गुड़ियाबाई, उपस्थित रहे।



