राशन वितरण व्यवस्था चरमराई! हितग्राही परेशान! समय पर नहीं खुल रहीं उचित मूल्य की दुकानें, खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग!

रिपोर्ट जिला संवाददाता : हरनाम सिंह ठाकुर

औबेदुल्लागंज। औबेदुल्लागंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11, 12 और वार्ड 02 में संचालित उचित मूल्य की राशन दुकानें अधिकतर समय बंद रहती हैं।जबकि शासन द्वारा 2 माह अगस्त, सितंबर के राशन वितरित करने के आदेश है। इससे गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड के रहवासियों का कहना है कि मजदूरी छोड़कर राशन लेने पहुंचने वाले हितग्राही घंटों दुकानों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन दुकान संचालक समय पर दुकान नहीं खोलते। कई बार तो पूरा दिन दुकान बंद रहती है। इसी के चलते वार्ड 02 की दुकान पिछले 4 दिनों से बंद है।वार्ड 02,11, 12 की हितग्राहियों ने बताया कि “3 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। रोज मजदूरी छोड़कर आते हैं और दुकान बंद मिलती है। बच्चों के लिए राशन नहीं मिल पा रहा है रोजाना 2 किलोमीटर से आना जाना करते है।”वार्ड 02 के मजदूर वर्ग ने कहा कि “सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इंतजार किया, लेकिन दुकान नहीं खुली। संचालक फोन भी नहीं उठाते।”स्थानीय लोगों का आरोप है कि संचालक मनमानी करते हैं और तय समय पर दुकान नहीं खोलते। इससे पात्र हितग्राहियों को समय पर गेहूं, चावल, राशन नहीं मिल पा रहा।

*राशन की दुकानें बंद, गरीब परेशान*

नगर परिषद वार्ड 02, 11, 12, की उचित मूल्य की दुकानें अधिकतर बंद रहती हैं।

*समस्या:*

मजदूर मजदूरी छोड़कर चक्कर लगा रहेदुकान संचालक समय पर दुकान नहीं खोलते गेहूं-चावल नहीं मिलने से छोटे बच्चों को घर छोड़ कर आना पड़ता है। जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर के सामाजिक लोगों ने मांग की है कि खाद्य विभाग द्वारा सभी दुकानों का औचक निरीक्षण कराया जाए और दोषी संचालकों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही दुकान खुलने का समय बोर्ड पर लिखा जाए ताकि लोगों को भटकना न पड़े।

इस संबंध में जब खाद्य विभाग के अधिकारी उदय प्रताप से मोबाइल पर बात करना चाहा तो मोबाइल नहीं उठाया।

इससे लगता है कि मिलजुलकर बात को रफादफा की जाती है।इनका कहना है राशन की दुकानें यदि समय पर नहीं खुलती है तो सख्त कार्यवाही ही जाएगी।

अधिकारी नीलेश सरवटे

IMG WA
IMG WA
IMG WA

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!