पुश्तेनी-माटी कला को आधुनिक तकनीकी से नवअद्भुत कलाकृतियों का सृजन!
ग्राम तामोट में राज्य कार्यालय खादी और ग्रामोदय आयोग (सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार) के आयोजन और श्री लक्ष्मी नारायण प्रजापति जिलाध्यक्ष रायसेन प्रजापति समाज संस्थान मध्यप्रदेश के सहयोग से परम्परागत पुश्तेनी-माटी कला की, आधुनिक तकनीकियों द्वारा नव अद्भुत कला कृतियों की ट्रेनिंग, कुशल कारीगरों द्वारा -20 अर्धकुशल माटी शिल्पी कारीगरों को, ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत, कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम तामोट, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण के दौरान शिल्पकारों को नई तकनीक जैसे स्लिप कास्टिंग, इलेक्ट्रिक चाक व्हील पर कार्य करने के साथ मिट्टी पर नए-नए प्रयोग करना सिखाया गया। इसमें हांडी, ग्लास, कटोरी, लैप शेड, कछुआ, टेराकोटा ज्वेलरी आदि निर्माण के गुर बताये गये।
दस दिवसीय प्रशिक्षण में श्री लखन जी प्रजापति-मास्टर ट्रेनर- संस्थान के, करकमलो द्वारा ग्राम तामोट, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश में दिनांक 11 दिसंबर 2023 से 20 दिसंबर 2023 तक दस दिवसीय ट्रेनिंग दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान शिल्पकारों को नई तकनीक का प्रशिक्षण देकर सभी का कौशल वर्धन किया गया। दस दिवसीय प्रशिक्षण में नई तकनीक को सीखने सभी उत्साहित रहें।
प्रशिक्षण के समापन में उपस्थित – श्री शिव लाल जी प्रजापति। श्री हरगोविंद जी प्रजापति -संरक्षक, श्री आनंद जी प्रजापति -प्रदेश सचिव, श्री घनश्याम जी प्रजापति, अध्यक्ष विदिशा -संस्थान श्री दयाराम जी प्रजापति प्रभारी, श्री बाला प्रजापति -मंडल अध्यक्ष, माटी शिल्पी शाखा के कुशल ट्रेनर श्री हेमंत जी प्रजापति , मास्टर ट्रेनर-संस्थान श्री संदीप जी प्रजापति, मास्टर ट्रेनर श्री लखन जी प्रजापति, श्री सुनील जी प्रजापति, श्री राहुल जी प्रजापति, श्री नितेश जी प्रजापति का आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद के साथ बधाई। एवं सभी नव प्रशिक्षित कारीगरों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, संस्थान आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

ख़बरों को सुने