देश भक्ति के रंगो में रंगा पूरा नगर, युवा ही देश का भविष्य!
औबेदुल्लागंज नगर सहित ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामों में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया,, प्रातः 8:00 बजे नगर के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों मैं झंडा बंधन किया गया, वही तहसील मुख्यालय कार्यालय गोहरगंज मैं एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, उप तहसील कार्यालय औबेदुल्लागंज और कृषि उपज मंडी औबेदुल्लागंज मैं तहसीलदार निलेश सरवटे, नगर परिषद कार्यालय मैं अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे, जनपद पंचायत में अध्यक्ष प्रीति बृजेश चौकसे, पीएचई कार्यालय में एसडीओ प्राजंलि ने झंडा बंधन किया, वही नगर के बरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राम किशोर शर्मा जी ने अपने निवास हिरानीया में भी झंडा बंधन किया गया, मार्केटिंग सोसायटी हिरानीया में, एसडीओपी कार्यालय प्रांगण में एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रांगण में टी आई भारत सिंह ने झंडा बंधन किया। लोक निर्माण विभाग मैं एसडीओ जितेंद्र चौहान ने झंडा वंदन किया, नगर के बस स्टैंड पर सुरेंद्र थाणेदार ने झंडा फहराया, वही कृषक प्रशिक्षण केंद्र, छात्रावास कार्यालयों मैं छात्रावास के अधिक्षको ने झंडा बंधन किया, विद्युत विभाग, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहित ओवैदुल्लागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामों के विद्यालयो, ग्राम पंचायत कार्यालयों में भी झंडा बंधन किया गया , कई विधालयों के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ रेलियां भी निकाली और वंदे मातरम के साथ जयघोष करते हुए खुश होकर चल रहे थे।





