हर घर जल “उत्सव आयोजित कर नल जल योजनाओं को ग्राम पंचायत को किया जा रहा हस्तांतरित

रायसेन, 19 फरवरी 2026
जल जीवन मिशन अंतर्गत रायसेन जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से विकास खंड सांची के 7 ग्राम, विकास खंड बेगमगंज के 4 ग्राम, विकास खंड सिलवानी के 6 ग्राम, विकास बाड़ी के 14 ग्राम, विकास खंड उदयपुरा के 2 ग्राम एवं विकास खंड ओ गंज के 5 ग्रामों की नलजल योजनाओं का कार्य पूर्ण कर एवं उनका 3 महीने का सफल संचालन ( ट्रायल रन) उपरांत “हर घर जल” उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर सफल संचालन/संधारण हेतू ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा रहा है। इस उत्सव का उद्देश्य ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना तथा नल जल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव औपचारिक रूप से ग्राम पंचायतों को सौंपना है।

योजनाओं का हस्तांतरण

पूर्ण हुई नल जल योजनाओं को अब ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर संचालन और रखरखाव सुनिश्चित हो सके।

जनभागीदारी पर जोर

उत्सव के माध्यम से ग्रामीणों, महिला समूहों और जल समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

सतत जल प्रबंधन

पंचायतों को जिम्मेदारी दिए जाने से जल स्रोतों के संरक्षण, मरम्मत और नियमित निगरानी में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी।

स्वच्छता और स्वास्थ्य

हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियों में कमी आएगी और ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरेगा।

“हर घर जल उत्सव” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पंचायतों को सशक्त बनाकर सरकार स्थानीय स्तर पर जल प्रबंधन को मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!