राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के लिए शास.आईटीआई रायसेन में प्रशिक्षणरत अरूण सिंह का चयन


शासकीय आईटीआई रायसेन में प्रशिक्षणरत व्यवसाय ड्राफ्टसमेन सिविल के छात्र अरूण सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कौशल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिनांक 15 फरवरी से 18 फरवरी तक रीजनल कॉम्पटीशन, वेस्टर्न रीजन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन गांधी नगर गुजरात में हुआ। इस प्रतियोगिता में अरूण सिंह ने वॉल एण्ड फ्लोर टाइलिंग स्किल में द्धितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में अरूण सिंह को राशि पचास हजार रूपए, प्रमाण-पत्र एवं सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। अरूण सिंह अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कौशल प्रतियोगिता में भाग लेगें।
राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी सितम्बर 2026, शंघाई चीन में आयोजित होने वाली अंर्तराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेगें। यह प्रतियोगिता विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है जो 02 वर्ष में एक बार आयोजित होती है। संस्था के प्राचार्य श्रीमती शिवाली तोमर एवं जिला कौशल समन्वयक श्री राजेश ठवरे द्वारा अरूण सिंह को बधाई एवं शुभकामनाए दी गईं।

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!