ओवैदुल्लागंज हिरांनिया के प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर में नवदेवी हनुमंत लाल और शिव परिवार की मूर्तियों की भव्य प्राणप्रतिष्ठा करने हेतु आज खेड़ापति माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई,, कलश यात्रा का नगर भ्रर्मण के समय कई स्थानों पर सभी समाज के सामाजिक गणमान्यजन बंधुओ ने बड़े ही प्रेम भाव से पुष्पहारों के द्वारा स्वागत किया गया l
खेडापति माता मंदिर पर 22 फरवरी रविवार से आगामी 28 फरवरी शनिवार तक,, दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक राजेंद्र शास्त्री जी के द्वारा किया जाएगा,ओर शिवशक्ति लघुरुद्र यज्ञ की पावन आहुति भी संपन्न होगी,
कलश यात्रा में,रामेश्वर नागर, जेपी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र नगर, योगेश तिवारी, नरेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मेहताब सिंह नागर, बद्री प्रसाद नागर, बलवान नागर, महेश नागर, अनिल नागर, संतोष नागर, कुंज बिहारी धाकड़ दिवटिया, माखन सेन, बचन लोधी, धन्नु चौरसिया, आदि सहित बड़ी संख्या में माताऐं बहनों ने कलश यात्रा में
शामिल हुई l

