देश की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करने और अपने विचार सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का विशेष अवसर
ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए गर्व का विषय है कि कक्षा 12वीं की छात्रा अंशिका नगर पुत्री राजू नागर, निवासी दिवटिया, ओबेदुल्लागंज का चयन प्रतिष्ठित MY Bharat Budget Quest 2026 के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। वह माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi ji के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लेंगी।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 12 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें अंशिका नगर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और बजट संबंधी विषयों की गहरी समझ के आधार पर अपनी अलग पहचान बनाई।फाइनल राउंड का आयोजन 12 और 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को देश की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करने और अपने विचार सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का विशेष अवसर मिलेगा। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने अंशिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को विश्वास है कि वह आगे भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।यह उपलब्धि ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
