तिरंगे के रंग में रंगा रायसेन, गूंजे भारत माता के जयकारे! प्रभारी मंत्री पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा

देश की एकता, संप्रभुता, गौरव का प्रतीक- राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

रायसेन, 10 अगस्त 2026
रायसेन नगर में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस लाईन से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया चौक पर समाप्त हुई। इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक सम्मिलित हुए। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
महामाया चौक पर तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तिरंगा भारत की आन, बान और शान है। यह देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे में देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाएं जुड़ी हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और वीर जवानों का बलिदान भी तिरंगे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने, तिरंगे की गरिमा की रक्षा करने तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान 09 अगस्त से प्रारंभ होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत जिले भर में तिरंगा यात्राएं, बाईक रैली, मानव श्रृंखला तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई।

WhatsApp Image at PM
WhatsApp Image at PM

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!