इंडिया स्किल प्रतियोगिता-2026 हेतु 31 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीयन

इंडिया स्किल प्रतियोगिता-2026 हेतु 31 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीयन

रायसेन, 11 अगस्त 2026
इंडिया कौशल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 63 प्रकार की विभिन्न स्किल में प्रतियोगिता के आयोजन हेतु अधिक से अधिक पंजीयन किया जाना है। विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी द्वारा प्रत्येक दो साल में विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता ओलंपिक के समान का आयोजन किया जाता है।
विगत वर्ष 2025-26 की इंडिया स्किल प्रतियोगिता के अंतर्गत रीजनल प्रतियोगिता के कौशल वॉल एंड टाईलिंग में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायसेन में संचालित व्यवसाय डीएमसी के प्रशिक्षणार्थी अरूण सिंह ने सिल्वर पदक एवं 50 हजार रू पुरस्कार राशि जीती थी।
वर्ष 2022 में क्योटो जापान में आयोजित वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता-2022 (Renewable Energy Skill) में मध्यप्रदेश से चयनित एक प्रतिभागी ने भाग लिया था एवं अन्य प्रतिभागियों ने इंडिया स्किल राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली में Cooking, Web Technologies, Bricklaying जैसे स्किल में गोल्ड एवं सिल्वर पदक भी जीते थे। आगामी आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिये एनएसडीसी के स्किल इंडिया पोर्टल (www.skillindiadigital.gov.in) पर दिनांक 31 अगस्त 2026 तक निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इस प्रतियोगिता में केवल कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। पंजीयन हेतु कोई भी शैक्षणिक अर्हता की बाध्यता नहीं है। केवल आयु सीमा का पालन किया जाना है। कुछ स्किल में जन्म वर्ष 01 जनवरी 2003 एवं 01 जनवरी 2006 है, जो भी युवा इसमें भागीदारी करना चाहता हैं। वह अन्य जानकारी के लिये इच्छुक प्रतिभागी वेबसाईट www.skillindiadigital.gov.in पर संपर्क करें एवं पंजीयन कराएं। युवा पोर्टल लिंक https://www.skillindiadigital.gov.in/india-skills-competition पर पंजीयन करा सकते हैं।

aa
aa

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!