समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था सोसायटी फॉर एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के 15वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आज माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्था के सदस्यों एवं ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया।इस अवसर पर श्री चौहान ने संस्था के 15 वर्षों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण समाज को मजबूत बनाने के तीन महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के लिए यह अवसर केवल पौधारोपण का नहीं रहा बल्कि संस्था ने जो आने वाली पीढ़ियों के प्रति 15 वर्षों में शिक्षा, महिलाओं और पर्यावरण के क्षेत्र में छोटे-छोटे प्रयास किए हैं उसकी स्वीकार्यता का अवसर रहा। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, संस्था के सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों ने भी पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
संस्था पिछले 15 वर्षों से शिक्षा, महिला कौशल विकास, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा संचालित ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंसतथा अन्य सामुदायिक पहलों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को शिक्षा, कौशल एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।




