20 अगस्त 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक ओबेदुल्लागंज के ग्राम नूरगंज में “Know TB” जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।
सत्र के दौरान CHO श्रीमती गरिमा शर्मा एवं टीबीएचवी, जिला चिकित्सालय ओबेदुल्लागंज, श्रीमती मीना सूर्यवंशी द्वारा MY Bharat Volunteers को टीबी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने टीबी के प्रमुख लक्षणों, संक्रमण से बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के महत्व के साथ-साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों और इसमें युवाओं की भूमिका के बारे में बताया।
कार्यक्रम में ASHA कार्यकर्ता, ANM एवं ग्राम नूरगंज के युवा उपस्थित रहे। MY Bharat Volunteers को अपने-अपने क्षेत्र में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों को जांच के लिए प्रेरित करने तथा टीबी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जनभागीदारी के साथ साकार करने का संदेश दिया गया।

