गोंड गुरुआ बाबा तारानगर पर गोंड गुरुआ बाबा तारानगर न्यास की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई
हरनाम सिंह ठाकुर जनचिंगारी
ओबेदुल्लागंज।गोहरगंज तारानगर स्थित गोंड गुरुआ बाबा जिसकी अध्यक्षता गुरुआ बाबा सलाहकार समिति सदस्य जवारी लाल द्वारा बैठक रखी गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की सहमतियों का गठन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई गोंड गुरुआ बाबा तारानगर न्यास का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का कार्यक्रम रहेगा 21/2/26 को जिसके अध्यक्ष बबलू उइके सरपंच एवं बीजोंर के सचिव कमल सिंह उईके सरपंच नांदोरा आदर्श गोंड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष नेमीचंद भल्लवी सरपंच इकालवाड़ा निलेश ठाकुर सरपंच व सचिव बीलखेड़ी 9/अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अध्यक्ष महेश मास्कुले दिगवाड़। व सचिव अवध नारायण। इन्होंने बताया कि समाज में बच्चों की शिक्षा पर एवं नशा मुक्ति पर चर्चा हुई । और समाज में कई प्रकार की बेफिजूल खर्चों पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में निम्न रूप से उपस्थित रहे जवारी लाल धुर्वे विनोद ईरपाचे लक्ष्मण मरकाम नेमीचंद भल्लवी सरपंच बबलू उइके संतोष पोरते सचिव मांगीलाल कमल सिंह महेश व गोंड आदिवासी समाज के सभी वरिष्ठ गण उपस्थित रहे!
