77 वे गणतंत्र दिवस पर सागर कंपनी द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को बेग एवं बॉटल वितरित किए।

ओबेदुल्लागंज में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर ग्रुप ने क्षेत्र में सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड (SMPL) के माध्यम से सक्रिय है, ने अपनी CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) गतिविधियों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास के कार्यरत है इसके तहत गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तामोट क्षेत्र के नवीनीकरण किए गए गवर्नमेंट स्कूल का लोकाअर्पण एवं सभी छात्र छात्राओं को स्कूल बैग और पानी की बॉटल का वितरण किया। यह कार्यक्रम शासकीय सीनियर ट्राइबल बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में संपन्न हुआ। इस पहल के तहत रायसेन जिले के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रावासों में निवासी तामोट छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सभी की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने टेक्सटाइल्स लिमिटेड की इस सराहनीय सामाजिक पहल की प्रशंसा की और इसे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सागर टेक्सटाइल्स लिमिटेड की ओर से इस अवसर पर(सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मानव संसाधन) उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कंपनी भविष्य में भी समाज के कमजोर वर्गों के हित में ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर संचालित करती है।

रिपोर्ट हरनाम सिंह ठाकुर

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!