रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज विकास खंड में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का प्रियांजली राय सहायक यंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुये निराकरण किया गया । रायसेन जिले में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये माह जनवरी-2026 की ग्रेडिंग में 98.06% वैटेज प्राप्त हुआ है। विभागीय प्रदर्शन में सराहनीय योगदान किया! इसके लिए रायसेन जिला कलेक्टर द्वारा प्रसस्ती पत्र प्रदान किया गया !
रायसेन कलेक्टर द्वारा प्रियांजली राय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत कार्य कर रहे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा की है कि भविष्य में भी आप सभी इसी निष्ठा एवं समर्पण भावना से आमजन की सेवा निष्पादन में सीएम हेल्पलाइन (181) में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करते रहेंगे।


रिपोर्ट हरनाम सिंह ठाकुर