औबेदुल्लागंज की प्रथम ग्राम पंचायत बनी ! बैरसिया जहाँ 100% वैक्सीनेशन

WhatsApp Image 2021 06 26 at 19.14.23

ग्राम पंचायत बैरसिया में हुआ 100% वैक्सीनेशन

WhatsApp Image 2021 06 26 at 19.14.23
औबेदुल्लागंज : आज 26 जून दिन शनिवार को जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज क्षेत्र अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों अमोदा, बीलखेड़ी, अंबाई, पारखेड़ी, मेंदुआ, कीरतनगर, बैरसिया, पोलाहा, पड़ोनिया, नांदोर, बेगमपुरा और ग्राम पंचायत बोरपानी के ग्राम लुलका में वैक्सीनेशन हुआ. सभी पंचायतों में आज के लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन हुआ. इन 12 ग्राम पंचायतों में आज का लक्ष्य 2550 था जिसके विरूद्ध 2838 वैक्सीनेशन हुआ. 100% आदिवासी इलाके ग्राम लुलका में भी वैक्सीनेशन के प्रति पूरा उत्साह देखा गया. आज का लक्ष्य 200 पूर्ण होने के बाद भी लंबी लाइन लगी रही.
आज की सबसे बड़ी बात यह रही कि ग्राम पंचायत बैरसिया में 100% वैक्सीनेशन हो गया है. इस पंचायत में गर्भवती माताओं और गंभीर बीमार व्यक्तियों को छोड़कर 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से शेष नहीं है. यह ग्राम पंचायत जिला रायसेन और जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की प्रथम पंचायत है जिसमें 100% वैक्सीनेशन हो गया है. ग्राम पंचायत के प्रधान श्री उत्तम सिंह जी राजपूत, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में जनपद पंचायत की प्रशासकीय समिति के सदस्य श्री ज्ञान सिंह जी राजपूत, ग्राम पंचायत बैरसिया के सचिव श्री लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, पंचायत समन्वय अधिकारी श्रीमती सिकुंदा एक्का, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता विश्वकर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के पूरे प्रयास से यह संभव हो सका.
माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी विधायक भोजपुर एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री उमाकांत भार्गव कलेक्टर जिला रायसेन, श्री पी सी शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, श्री अनिल जैन अनुविभागीय अधिकारी गोहरगंज, संजय अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज, श्री अरविंद चौहान खंड चिकित्सा अधिकारी औबेदुल्लागंज एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर डा. ओवैस द्वारा ग्राम पंचायत की पूरी टीम को एवं ग्रामवासियों को 100% वैक्सीनेशन वाली जिले की पहली पंचायत होने का गौरव प्राप्त करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी है और उनके प्रयासों और समझदारी की सराहना की है. सभी ने अपेक्षा की कि इससे प्रेरणा लेकर अन्य ग्राम पंचायतें भी शीघ्र 100% वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराएंगी.

Leave a Reply

Phone icon
Call Now!
<< Click here >>
WhatsApp icon
Send News
error: Content is protected !!